मुंबई, 07 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा का चौथा जन्मदिन परिवार और करीबी लोगों के साथ खास अंदाज में मनाया। इस मौके की कई खूबसूरत तस्वीरें आलिया ने 7 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं।
जन्मदिन की पार्टी को रंग-बिरंगी सजावट और खास थीम के साथ तैयार किया गया था। पार्टी में ‘ब्लूई’ थीम वाला केक भी आकर्षण का केंद्र रहा। एक तस्वीर में आलिया और रणबीर बेटी को गोद में लेकर केक कटवाते नजर आए। वहीं, दूसरी तस्वीरों में राहा रंगों से खेलती और परिवार के साथ मस्ती करती दिखाई दीं।
आलिया ने बेटी के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह उसे गले लगाकर प्यार जताती नजर आईं। हालांकि, इस बार भी कपल ने राहा का चेहरा सार्वजनिक तस्वीरों में नहीं दिखाया और उसकी निजता बनाए रखी। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी के साथ बिताए खास पलों की झलक साझा करते रहते हैं।







