पटियाला, 11 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, पटियाला में 13 नवंबर, शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ICICI बैंक के नियोक्ता द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के पदों के लिए प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए रविंदरपाल सिंह, उप निदेशक, जिला ब्यूरो ऑफ रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ने बताया कि ICICI बैंक के नियोक्ता द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के पदों के लिए उम्मीदवारों की मांग की गई है। इन पदों के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार, जिनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक हो तथा आयु 18 वर्ष से अधिक और 25 वर्ष से कम हो, इंटरव्यू दे सकते हैं।
नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार इस प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के सभी मूल प्रमाण पत्र, उनकी फोटोकॉपी और बायोडाटा (रिज्यूमे) साथ लेकर 13-11-2026, शुक्रवार को सुबह 10 बजे जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, ब्लॉक डी, मिनी सचिवालय, सेवा केंद्र के नजदीक, पटियाला पहुंचकर कैंप में हिस्सा लें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 98776-10877 पर संपर्क किया जा सकता है।







