Wednesday, November 18, 2026
HomeEntertainment‘हनुमान अंश’ की OTT रिलीज डेट घोषित, 27 नवंबर से SonyLIV पर...

‘हनुमान अंश’ की OTT रिलीज डेट घोषित, 27 नवंबर से SonyLIV पर होगी स्ट्रीमिंग

मुंबई, 11 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक शिक्षाओं से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह धार्मिक फिल्म 27 नवंबर 2026 से SonyLIV पर स्ट्रीम होगी।

फिल्म के डिजिटल और टीवी प्रसारण अधिकार Sony Pictures Networks India ने हासिल किए हैं। इसके अलावा फिल्म का प्रसारण Sony MAX पर भी होने की संभावना है, हालांकि टीवी प्रीमियर की तारीख घोषित नहीं हुई है।

फिल्म की कहानी लक्ष्मीनारायण नाम के एक बच्चे की आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है, जो मां को खोने के बाद जीवन, मृत्यु और भगवान से जुड़े सवालों के जवाब तलाशता है। फिल्म में शोभिनाव सत्य समेत कई कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments