मुंबई, 13 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पंजाबी संगीत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने एक बार फिर ग्लोबल मंच पर अपनी छाप छोड़ी है। लैटिन ग्रैमी 2026 में उन्होंने प्यूर्टो रिको के मशहूर रेगेटन गायक डैडी यांकी के साथ अपने गाने ‘पोकिटो’ पर शानदार प्रस्तुति दी।
दिलजीत ने इस परफॉर्मेंस का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अब पंजाबी भाषा दुनिया के हर बड़े मंच पर सुनाई देगी। उन्होंने डैडी यांकी और लैटिन ग्रैमी आयोजकों का भी आभार जताया।
‘पोकिटो’ पंजाबी और स्पेनिश संगीत का अनोखा मेल है, जिसमें भांगड़ा और रेगेटन की झलक देखने को मिलती है। डैडी यांकी ने भी इस सहयोग को खास बताते हुए कहा कि पंजाबी और रेगेटन संगीत में काफी समानताएं हैं और दो संस्कृतियों का मिलन संगीत को नई पहचान देता है।
दोनों कलाकारों की इस प्रस्तुति को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की खूब सराहना मिल रही है। यह कोलैबोरेशन पंजाबी संगीत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को भी दर्शाता है।







