Wednesday, November 18, 2026
HomeNationalपूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके, असम के बाद अरुणाचल में कांपी...

पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके, असम के बाद अरुणाचल में कांपी धरती

कुरुंग कुमे, 15 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पूर्वोत्तर भारत के दो राज्यों में कुछ घंटों के अंतराल पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम के कामरूप जिले में 4.0 तीव्रता का भूकंप आने के बाद शनिवार शाम अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले में 3.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की ओर से दी गई है।

एनसीएस के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में भूकंप शनिवार रात 9 बजकर 28 मिनट 52 सेकंड पर आया। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई, जबकि इसका केंद्र 28.083 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 92.685 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।

इससे पहले शनिवार दोपहर 2 बजकर 43 मिनट 5 सेकंड पर असम के कामरूप जिले में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप की गहराई भी 10 किलोमीटर दर्ज की गई। इसका केंद्र 25.749 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 91.273 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 26 अक्टूबर को मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स जिले में भी 3.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर थी। फिलहाल इन भूकंपों के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments