Wednesday, November 18, 2026
HomeWorld NewsSpaceX का अंतरिक्ष में नया कारनामा: Starship की लॉन्च टावर पर सफल...

SpaceX का अंतरिक्ष में नया कारनामा: Starship की लॉन्च टावर पर सफल वापसी, Mechazilla ने पकड़ा

एलन मस्क की कंपनी ने रचा नया इतिहास, अंतरिक्ष यान को समुद्र में उतारने के बजाय सीधे लॉन्च साइट पर वापस लाने की दिशा में बड़ी सफलता

टेक्सास, 15 नवंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि हासिल करने का दावा किया है। कंपनी के विशाल अंतरिक्ष यान ‘स्टारशिप’ को अंतरिक्ष से वापस लाकर टेक्सास स्थित लॉन्च टावर ‘मेचाजिला’ (Mechazilla) की विशालकाय यांत्रिक भुजाओं से सुरक्षित पकड़ लिया गया। इस सफल परीक्षण को रॉकेटों के पुनः इस्तेमाल की तकनीक में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस उपलब्धि पर एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी इंजीनियरिंग टीम को बधाई दी। वहीं, NASA के प्रशासक जारेड आइजैकमैन ने इसे ऐतिहासिक और जादुई क्षण बताते हुए कहा कि ऐसी तकनीकी सफलताएं मानवता को चंद्रमा तक पहुंचने के लक्ष्य के करीब ले जाती हैं।

SpaceX के अनुसार, स्टारशिप ने अपनी 15वीं उड़ान के लिए टेक्सास स्थित स्टारबेस से उड़ान भरी थी। सुपर हेवी बूस्टर से अलग होने के बाद यान ने कक्षा में पहुंचकर 26 Starlink V3 सैटेलाइट तैनात किए। इसके बाद 20 घंटे से अधिक समय अंतरिक्ष में बिताकर स्टारशिप करीब 22.5 घंटे बाद पृथ्वी पर लौटा।

वापसी के दौरान तीन रैप्टर इंजनों की मदद से यान की गति नियंत्रित की गई और उसे लॉन्च टावर की यांत्रिक भुजाओं के बीच सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। हालांकि, ईंधन की कमी के कारण सुपर हेवी बूस्टर को सुरक्षा कारणों से समुद्र की ओर मोड़कर नष्ट करना पड़ा।

रॉकेट की पुनः उपयोग तकनीक को मिलेगी नई दिशा

आमतौर पर अंतरिक्ष अभियानों में रॉकेट के ऊपरी हिस्से को दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता। ऐसे में स्टारशिप की लॉन्च साइट पर वापसी और उसे सुरक्षित पकड़ने की तकनीक अंतरिक्ष अभियानों की लागत घटाने में अहम भूमिका निभा सकती है। इससे महंगे अंतरिक्ष उपकरणों को बार-बार इस्तेमाल करने का रास्ता मजबूत होगा और भविष्य के चंद्रमा तथा अन्य अंतरिक्ष अभियानों के लिए नई संभावनाएं खुल सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments