Wednesday, November 18, 2026
HomeNationalअमित शाह ने रवाना की UP STF के लिए स्वदेशी राइफलों की...

अमित शाह ने रवाना की UP STF के लिए स्वदेशी राइफलों की पहली खेप

महाराष्ट्र, 17 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह) : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 15 नवंबर को महाराष्ट्र के पुणे स्थित कल्याणी-भारत फोर्ज के निर्माण केंद्र का दौरा किया। दुनिया की सबसे बड़ी फोर्जिंग सुविधाओं में शामिल इस केंद्र में भारत फोर्ज लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक पद्म भूषण बाबा कल्याणी ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर अमित शाह ने भारत फोर्ज की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने पर स्मारक पट्टिका का अनावरण किया। उन्होंने कंपनी की उत्पादन इकाइयों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ भारत के औद्योगिक एवं रक्षा क्षेत्र में कंपनी की भूमिका पर चर्चा की।

दौरे के दौरान उन्हें कंपनी की सहायक रक्षा इकाई कल्याणी स्ट्रैटेजिक सिस्टम्स लिमिटेड (KSSL) द्वारा तैयार किए जा रहे स्वदेशी रक्षा उत्पादों की जानकारी भी दी गई। इनमें छोटे हथियार, तोपें, गोला-बारूद प्रणालियां और मानवरहित सिस्टम शामिल हैं।

इस मौके पर अमित शाह ने उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) के लिए तैयार 5.56×45 एमएम राइफलों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसे देश में स्वदेशी रक्षा उत्पादन और सुरक्षा उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments