Friday, November 20, 2026
HomeHaryanaहरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का संशोधित कार्यक्रम जारी

हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का संशोधित कार्यक्रम जारी

हरियाणा , 19 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा) : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। आयोग ने हरियाणा में नोटिस, दावों और आपत्तियों के निपटारे तथा अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की संशोधित तिथियां निर्धारित की हैं।

उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार नोटिस, दावों और आपत्तियों के निपटारे की अवधि 31 जुलाई 2026 से 15 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। वहीं, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 22 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट (ASDD) मतदाताओं के संबंध में गणना प्रपत्रों की प्रक्रिया के लिए भी समय-सीमा निर्धारित की गई है। इसके तहत गणना प्रपत्रों को तैयार करने और छपाई का कार्य 18 नवंबर तक, प्रपत्रों के वितरण और संग्रह का कार्य 18 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक तथा प्रपत्रों के निपटारे की प्रक्रिया 10 दिसंबर 2026 तक पूरी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि हरियाणा में कुल 9,36,228 अनुपस्थित, 13,74,759 स्थानांतरित, 7,66,003 मृत और 2,04,832 डुप्लीकेट (ASDD) मतदाताओं की पहचान की गई है। ASDD श्रेणी में पहचाने गए पात्र मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को उपलब्ध करवाएं, ताकि 22 दिसंबर 2026 को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में उनका नाम शामिल हो सके।

श्री ए. श्रीनिवास ने बताया कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments