Tuesday, November 24, 2026
HomeHaryanaस्कूल से वंचित बच्चों की पहचान एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता के...

स्कूल से वंचित बच्चों की पहचान एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए गांव रतगल में किया जागरूकता कार्यक्रम

कुरुक्षेत्र, 20 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में शुक्रवार को गांव रतगल जिला कुरुक्षेत्र में स्कूल से वंचित बच्चों की पहचान एवं जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों एवं अन्य वंचित समुदायों में रहने वाले ऐसे बच्चों की पहचान करना है, जो किसी कारणवश विद्यालय नहीं जा रहे हैं, तथा उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। जागरूकता शिविर के दौरान पैरा लीगल वालंटियर्स ने एमडीडी एनजीओ के प्रतिनिधियों के सहयोग से बस्ती में रहने वाले परिवारों से संपर्क कर शिक्षा के महत्व तथा प्रत्येक बच्चे को विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करवाने के बारे में जागरूक किया। इस दौरान ऐसे बच्चों की पहचान करने पर विशेष ध्यान दिया गया, जो शिक्षा से वंचित हैं, साथ ही उनके परिवारों को बच्चों की शिक्षा प्राप्त करने में आने वाली समस्याओं एवं बाधाओं को समझने का प्रयास किया गया।
सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि इस पहल के अंतर्गत झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने के लिए मोबाइल कक्षाएं शुरू करने के प्रयास भी किए जा रहे है ताकि सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की यह पहल समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने तथा जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments