Tuesday, November 24, 2026
HomeNationalबिहार को बड़ी सौगात, पी.एम. मोदी ने किया गंगा पर बने नीतीश...

बिहार को बड़ी सौगात, पी.एम. मोदी ने किया गंगा पर बने नीतीश सेतु का उद्घाटन

बिहार, 21 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने अत्याधुनिक ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।

लगभग 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह 19.7 किलोमीटर लंबा प्रोजेक्ट पटना जिले के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ता है। इसमें 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 10 किलोमीटर की संपर्क सड़कें शामिल हैं।

इस पुल के चालू होने से पटना और वैशाली के बीच आवागमन को बड़ी सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्रीय व्यापार, आर्थिक गतिविधियों और विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

बिहार की मंत्री शीला मंडल ने इसे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया, जबकि भाजपा विधायक लखेंद्र कुमार रोशन ने कहा कि पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखना उनकी सेवाओं का सम्मान है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी इस परियोजना को अपने पिता रामविलास पासवान के पुराने सपने की पूर्ति बताते हुए खुशी जाहिर की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments