फतेहगढ़ साहिब, 21 नवंबर 2026 (गुरमीत सिंह तुंग) : जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सोना थिंद ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए जिला फतेहगढ़ साहिब की सीमा में प्रीगाबालिन साल्ट के कैप्सूल और गोलियां बिना लाइसेंस तथा निर्धारित मात्रा से अधिक रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने प्रीगाबालिन साल्ट के कैप्सूल और गोलियों की बिक्री के बिल सहित पूरा रिकॉर्ड बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा इन दवाओं की बिक्री केवल डॉक्टर की पर्ची के आधार पर ही करने के आदेश जारी किए गए हैं।
ये आदेश 29 दिसंबर, 2026 तक लागू रहेंगे।







