Tuesday, November 24, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मुफ्त वाराणसी तीर्थ...

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मुफ्त वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी हरियाणा सरकार

आवेदन करने के लिए जल्द खोला जाएगा पोर्टल

हरियाणा, 21 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को मुफ्त वाराणसी तीर्थ यात्रा करवाएगी। इसके लिए आगामी दिसंबर या जनवरी महीने में विशेष ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालुओं को वाराणसी ले जाने की योजना है। यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित करने के लिए जल्द ही पोर्टल खोला जाएगा।

इस संबंध में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में आईआरसीटीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की।

डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आने वाले दिनों में विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि रेल यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को टूरिस्ट किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु उठा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत इससे पहले प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या और महाराष्ट्र स्थित श्री हजूर साहिब, नांदेड़ की मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जा चुकी है। योजना का लाभ उठाने के लिए श्रद्धालु के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक एवं पात्र श्रद्धालु पोर्टल खुलने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments