सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगेंगे शिविर; नए मतदाताओं का पंजीकरण, हटाए गए नामों की बहाली और विवरण में होगा संशोधन।
पंजाब, 22 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पंजाब में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत आज विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इन शिविरों में नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
शिविरों के दौरान नए मतदाताओं के नाम दर्ज करवाने, मतदाता सूची से हटाए गए नामों को दोबारा शामिल करवाने और मौजूदा विवरणों में आवश्यक संशोधन करवाने के लिए आवेदन दिए जा सकेंगे।
चुनाव प्रक्रिया में किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से न छूटे, इस उद्देश्य से लोगों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है।







