चंडीगढ़, 24 नवंबर, 2026 (छतरपाल सिंह): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा नाडा साहिब में नतमस्तक होंगे। इस अवसर पर वे गुरु साहिब के चरणों में शीश झुकाकर सरबत के भले की अरदास करेंगे। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर संगतों में भारी उत्साह और श्रद्धा देखने को मिल रही है।







