Wednesday, November 25, 2026
HomeHaryanaकुरुक्षेत्र में आयुष विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर एनीमिया जांच शिविर, योग...

कुरुक्षेत्र में आयुष विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर एनीमिया जांच शिविर, योग सत्र एवं स्कूल स्वास्थ्य गतिविधि आयोजित

कुरुक्षेत्र, 25 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): महानिदेशक आयुष हरियाणा तथा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा जन स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर एनीमिया जांच शिविर, योग सत्र एवं स्कूल स्वास्थ्य गतिविधि का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, बच्चों व युवाओं को संतुलित आहार, रक्त अल्पता (एनीमिया) की समय पर पहचान व रोकथाम तथा नियमित योग के लाभों के प्रति जागरूक किया गया।


आयुष्मान आरोग्य मंदिर दबखेड़ा के तत्वावधान में आंगनबाड़ी केंद्र निवारसी डेरा में एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 52 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान 27 लाभार्थियों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई, जिनमें से 5 रोगी एनीमिया पाए गए, जिन्हें आवश्यक परामर्श व उपचार प्रदान किया गया। इस शिविर में डॉ. मीना, सिम्मी तथा संजय कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त बणी में डॉ पूजा द्वारा स्कूल स्वास्थ्य गतिविधि का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया गया। इसी कड़ी में पीएचसी डींग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र डीग में एनीमिया जांच शिविर एवं योग सत्र का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 5 एनीमिया रोगियों की पहचान कर उन्हें उचित मार्गदर्शन एवं चिकित्सीय सलाह दी गई। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. परिका सैनी एवं श्री वीरेंद्र ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि आयुष विभाग का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर तक सुलभ, समग्र एवं निवारक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि एनीमिया मुक्त समाज के निर्माण के लिए समय पर जांच, पौष्टिक व संतुलित आहार तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों एवं आयुष टीमों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच के ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments