पटियाला, 25 नवंबर 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): जिला जूडो एसोसिएशन के सचिव एवं जिला टूर्नामेंट कमेटी के महासचिव चरणजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित सब-जूनियर जूडो चैंपियनशिप पटियाला जूडो एसोसिएशन की ओर से हर्ष जूडो ट्रेनिंग सेंटर, साहिब नगर थेड़ी में आयोजित की गई। आज हुए लड़कियों के मुकाबलों में -32 किलोग्राम भार वर्ग में अनमोल ने पहला और संजना ने दूसरा स्थान हासिल किया। -40 किलोग्राम भार वर्ग में आयशा ने पहला, ध्रुवी मित्तल ने दूसरा तथा लविश्का और विशालि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। -48 किलोग्राम भार वर्ग में बवीका ने पहला, सुखमनी ने दूसरा और नमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। -57 किलोग्राम भार वर्ग में मनसीरत कौर ने पहला और सानिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। +57 किलोग्राम भार वर्ग में यशनूर ने पहला और विपनजोत ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के मुकाबलों में -40 किलोग्राम भार वर्ग में सुखमन ने पहला और लव ने दूसरा, जबकि -45 किलोग्राम भार वर्ग में फतेहवीर सिंह ने पहला और मनजोत सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जूडो कोच एवं अंतरराष्ट्रीय अधिकारी सुरजीत सिंह वालिया, पटियाला जूडो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हरिंदर सिंह साकी, फ्रीडम फाइटर एसोसिएशन पंजाब के सचिव इंदरपाल सिंह सोनी, मोंटी जूडो कोच, राजेश कुमार, प्रेस प्रभारी जसविंदर सिंह और विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी उपस्थित थे।







