Thursday, November 26, 2026
HomeHaryanaएस.डी.एम. आकाश शर्मा के साथ कर्मचारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का...

एस.डी.एम. आकाश शर्मा के साथ कर्मचारियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का वाचन

संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन कार्यक्रम आयोजित
टोहाना, 26 नवंबर, 2026 (संजीव शर्मा): एस.डी.एम. आकाश शर्मा ने वीरवार को एस.डी.एम. कार्यालय में संविधान दिवस पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया। भारत के संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया
एस.डी.एम. आकाश शर्मा ने कहा कि भारत का संविधान हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों का आधार है। यह हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है और एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करता है। संविधान के वर्षों की यह यात्रा हमारे देश की विविधता, एकता और लोकतांत्रिक उपलब्धियों का प्रतीक है। उन्होंने कहा संविधान ने न केवल हमें अधिकार दिए हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया है कि हर नागरिक को अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। हम सभी का यह दायित्व है कि हम संविधान में निहित मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य करें और संविधान में वर्णित मूल्यों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। इसे केवल याद रखना ही नहीं बल्कि इसे अपने कार्य और आचरण में शामिल करना चाहिए। कार्यक्रम में सभी उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान एसईपीओ माया गोदारा, सुपरवाइजर करमजीत कौर, समाज कल्याण अधिकारी विजय सिंह, अधीक्षक मुकेश बजाज, रीडर राजेश कुमार, राजीव, अमित सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments