Thursday, August 27, 2026
HomePunjabपंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, मुस्तफा ने राहुल गांधी से मांगा हस्तक्षेप

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, मुस्तफा ने राहुल गांधी से मांगा हस्तक्षेप

राहुल गांधी को मोहम्मद मुस्तफा की खुली चिट्ठी, राजा वड़िंग के इस्तीफे की मांग

चंडीगढ़, 5 जुलाई, 2026 : पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना के पति मोहम्मद मुस्तफा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को खुला पत्र लिखकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के इस्तीफे की मांग की है।

मुस्तफा ने पत्र में कहा कि पिछले छह महीनों में पंजाब कांग्रेस की स्थिति “थिएटर ऑफ द एब्सर्ड” जैसी बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेतृत्व की निर्णयहीनता के कारण पार्टी में अनुशासन कमजोर हुआ है और मोरिंडा प्रकरण इसका उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग अपनी राजनीतिक अनुभवहीनता और अपने प्रमुख सलाहकार के प्रभाव के कारण वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर चलने में असफल रहे हैं। मुस्तफा ने सुझाव दिया कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का चयन किसी गुट को संतुष्ट करने के बजाय योग्यता के आधार पर किया जाए और पार्टी की कमान साफ-सुथरी छवि तथा मजबूत नेतृत्व वाले नेता को सौंपी जाए।

पत्र के अंत में मुस्तफा ने राहुल गांधी से अपील करते हुए कहा कि पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्त और निर्णायक कदम उठाए जाएं, अन्यथा पार्टी को भारी राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments