15 जुलाई को ढिल्लों फन वर्ल्ड में लगाया जाएगा विशाल रक्तदान शिविर : चेयरमैन बलजिंदर सिंह ढिल्लों
सनौर, 14 जुलाई, 2026 : फूड ग्रेन कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन एवं पटियाला लोकसभा हलका प्रभारी बलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि ढिल्लों फन वर्ल्ड, जोड़ियां रोड, देवीगढ़ रोड पर 15 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस शिविर में कोई भी स्वस्थ व्यक्ति आकर रक्तदान कर सकता है। रक्तदाताओं के लिए ढिल्लों फन वर्ल्ड में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। रक्तदान करने के बाद वे फन वर्ल्ड की विभिन्न गतिविधियों का आनंद भी ले सकेंगे।
बलजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि वर्तमान समय में ब्लड बैंकों में रक्त की भारी कमी चल रही है, क्योंकि रक्तदान शिविर पहले की तुलना में कम आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने आम लोगों और रक्तदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की, ताकि रक्त की कमी को दूर किया जा सके।
उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में सहायक बन सकता है।
उन्होंने जागते रहो क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि क्लब पूरे भारत में जरूरत पड़ने पर प्राथमिकता के आधार पर जरूरतमंद एवं आपातकालीन मरीजों की सहायता करता है, जो अत्यंत सराहनीय कार्य है।
रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को विशेष रूप से सम्मान चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर चेयरमैन बलजिंदर सिंह ढिल्लों, चाचा गुरशरण सिंह ढिल्लों, मैनेजर केवल कृष्ण, क्लब अध्यक्ष अमरजीत सिंह (जागते रहो क्लब), मनजीत सिंह ढिल्लों, मीडिया सलाहकार रजिंदर सिंह कोहली, लखविंदर सिंह ढिल्लों, मदन लाल जुल्कां, राजिंदर सिंह गिल जुल्कां, राम स्वरूप सिंह पंजोला, पूर्व सरपंच राम कुमार बडली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन: रक्तदान शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए चेयरमैन बलजिंदर सिंह ढिल्लों तथा जागते रहो क्लब के अध्यक्ष अमरजीत सिंह।