Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaविकसित राष्ट्र का निर्माण करने के लिए युवा पीढ़ी का स्वस्थ रहना...

विकसित राष्ट्र का निर्माण करने के लिए युवा पीढ़ी का स्वस्थ रहना जरूरी

कुरुक्षेत्र, 2 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवा पीढ़ी का स्वस्थ और जागरूक होना जरूरी है। देश का भविष्य युवाओं से जुड़ा है, इसलिए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। स्वस्थ युवा ही विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

यह बात हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपायुक्त घुमन सिंह और आरकेएसडी कॉलेज कैथल के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक सैनी ने भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से आयोजित साइक्लोथॉन कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्यक्ष घुमन सिंह किरमच, प्रधानाचार्य डॉ. दीपक सैनी, प्रशिक्षक कोमल, सेवानिवृत्त डीएसओ यशवीर सिंह, हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर, समाजसेवी नरेश सैनी, शिक्षक कपिल और साइकिल कोच कोमल ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद प्रतिभागियों ने कई किलोमीटर तक साइकिल चलाकर फिटनेस और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।

डॉ. दीपक सैनी ने कहा कि युवाओं को स्वस्थ रखने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत की क्षेत्रीय निदेशक रितु पथिक के निर्देश और सहायक निदेशक विजय मनचंदा के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि साई की ओर से आयोजित साइक्लोथॉन कार्यक्रमों को एक वर्ष से अधिक समय हो चुका है और इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जा रहा है, जिससे युवाओं को प्रेरणा मिलती है और उनमें खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है। इस अवसर पर हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर, हॉकी कोच सोहन लाल, प्रशिक्षक प्रतीक, कोच सुनील, कोच पूनम, समाजसेवी विनोद गर्ग, वीरभान सिंह, नरेश सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments