Thursday, August 27, 2026
HomePatialaतेजिंदर मेहता ने श्री काली माता मंदिर में की पूजा-अर्चना, विकास कार्यों...

तेजिंदर मेहता ने श्री काली माता मंदिर में की पूजा-अर्चना, विकास कार्यों की प्रगति परखी

पटियाला 3 अगस्त,2026 (विशाल गुप्ता): जिला योजना कमेटी के चेयरमैन तेजिंदर मेहता जो आम आदमी पार्टी के पटियाला शहरी के जिला प्रधान भी हैं ने सोमवार को ऐतिहासिक श्री काली देवी माता मंदिर में माथा टेककर शहर की तरक्की, खुशहाली, अमन-शांति और सभी के कल्याण की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे नवनिर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर तीर्थ यात्रा कमेटी के चेयरमैन कमल बंसल, पंजाब स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के सीनियर वाइस चेयरमैन प्रवीण छाबड़ा, काली माता मंदिर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य अजय अलीपुरिया और संजय गोयल सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन मेहता ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर के विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के विकास के विजन और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार धार्मिक, ऐतिहासिक और विरासत स्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि श्री काली देवी माता मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और नवनिर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। चेयरमैन मेहता ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की और मंदिर के विकास कार्यों को लेकर उनके सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि सरकार और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जनहित से जुड़े विकास कार्य अधिक प्रभावी ढंग से पूरे किए जा सकते हैं।

इस मौके पर समाजसेवी अमरीश बंसल, सतपाल गोयल, शिव शंकर सेवा क्लब के प्रधान जिमी आहूजा, श्री कृष्ण रथ यात्रा सोसायटी के प्रदीप गुप्ता, रविंद्र सिंगला, सोनम बंसल, मंथन अवेयरनेस सोसायटी के हरीश कुमार, पटियाला कार बाजार के प्रधान संजय गोयल, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन अरोड़ा, धर्मसेवक नरेश काका, गौरव छाबड़ा, हर हर महादेव सेवा समिति के एस.के. तनेजा, राजीव राव, राकेश कुमार तनेजा, ओम प्रकाश चुघ, सचिन गुप्ता, अजय अरोड़ा, अर्श खन्ना, हर्ष मेहता, जॉइंट एसोसिएशन ऑफ इंडिपेंडेंट मेडिकल लैब एंड एलाइड प्रोफेशनल्स (जैमिलाप) के दविंदर हैप्पी, अमित नरूला, सुमित ठाकुर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments