Thursday, August 27, 2026
HomePatialaनाभा गांवों में दिखाई गई गुरु रविदास जी पर डॉक्यूमेंट्री

नाभा गांवों में दिखाई गई गुरु रविदास जी पर डॉक्यूमेंट्री

नाभा, 3 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह): पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष डॉक्यूमेंट्री अभियान के तहत पटियाला जिले के विभिन्न गांवों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। नाभा ब्लॉक के गांव खिजरपुर और शमसपुर में बड़ी संख्या में लोगों ने डॉक्यूमेंट्री देखी। यह डॉक्यूमेंट्री मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में तैयार की गई है, जिसमें श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, दर्शन, समानता, सामाजिक न्याय, भक्ति और भाईचारे के संदेश को दर्शाया गया है।

अभियान के तहत जिले के हर गांव में यह डॉक्यूमेंट्री दिखाई जा रही है, ताकि खासकर युवा पीढ़ी गुरु साहिब की शिक्षाओं और विचारों से जुड़ सके। डॉक्यूमेंट्री देखने के बाद ग्रामीणों ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि गुरु रविदास जी का समानता और भेदभाव रहित समाज का संदेश आज भी बेहद महत्वपूर्ण है। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, धार्मिक शख्सियतें और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments