Thursday, August 27, 2026
HomePunjab26 अगस्त को लगेगा मोहाली में मेगा रोजगार मेला

26 अगस्त को लगेगा मोहाली में मेगा रोजगार मेला

फतेहगढ़ साहिब, 4 अगस्त,2026 (दीपक दत्ता): बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा 26 अगस्त को मोहाली में एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी हरप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि इस मेले में रोपड़, फतेहगढ़ साहिब, एस.ए.एस नगर (मोहाली) और पटियाला जिलों के युवाओं को नामी कंपनियों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां भाग लेंगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन मौके पर ही करेंगी। 10वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, स्नातक और स्नातकोत्तर योग्यता रखने वाले युवा इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब जिले के युवाओं की सुविधा के लिए शैक्षणिक संस्थानों से मोहाली तक निशुल्क बसों की व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अपने शिक्षण संस्थानों से संपर्क करें और जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, जिला प्रशासनिक परिसर फतेहगढ़ साहिब में पंजीकरण करवाएं, ताकि उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments