Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaकांट्रैक्ट वर्करों के हित में पी.आर.टी.सी का बड़ा फैसला

कांट्रैक्ट वर्करों के हित में पी.आर.टी.सी का बड़ा फैसला

पटियाला, 4 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह):  कांट्रैक्ट पी.आर.टी.सी में कार्यरत और बाहरी एजेंसियों के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन  के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल जुनेजा ने कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही वेतन वृद्धि की मांग को मंजूरी देते हुए सैलरी में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह फैसला पी.आर.टी.सी कांट्रैक्ट वर्कर्स आजाद यूनियन 31/7 के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के दौरान लिया गया। यूनियन की ओर से कर्मचारियों की समस्याओं और वेतन बढ़ोतरी की मांग को चेयरमैन के समक्ष रखा गया था।

चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने बताया कि 15 सितंबर 2021 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों की मौजूदा तनख्वाह में 20 प्रतिशत वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और सेवाओं को देखते हुए उनके हितों की रक्षा करना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है और कच्चे व कांट्रैक्ट कर्मचारियों की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है।

हरपाल जुनेजा ने कहा कि पी.आर.टी.सी की सेवाओं को बेहतर ढंग से संचालित करने में कांट्रैक्ट कर्मचारियों की अहम भूमिका है। उनकी मेहनत को देखते हुए भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों के लिए कदम उठाए जाएंगे। इस फैसले पर यूनियन प्रतिनिधियों ने चेयरमैन हरपाल जुनेजा का आभार जताया। बैठक में पीआरटीसी पटियाला डिपो के जनरल मैनेजर जतिंदरपाल सिंह ग्रेवाल, विभागीय अधिकारी और यूनियन नेता गुरध्यान सिंह, जानपाल सिंह, बब्बू शर्मा, दर्शन सिंह व रणजीत सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments