Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaस्टेकहोल्डर कंसल्टेशन-कम-ग्रीवेंस रिड्रेसल बैठकों के तहत सीएमडी सहित चारों निदेशक 7 अगस्त...

स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन-कम-ग्रीवेंस रिड्रेसल बैठकों के तहत सीएमडी सहित चारों निदेशक 7 अगस्त को पांच जिलों के दौरे पर रहेंगे।

पटियाला, 4 अगस्त,2026(छत्रपाल सिंह): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच और बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में 7 अगस्त, शुक्रवार को स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन-कम-ग्रीवेंस रिड्रेसल मीटिंग्स आयोजित की जाएंगी।

इन बैठकों की अगुवाई खुद पी.एस.पी.सी.एल के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर  डॉ. बसंत गर्ग और निगम के चारों निदेशक करेंगे। पी.एस.पी.सी.एल के सी.एम.डी. डॉ. बसंत गर्ग ने पत्र जारी कर सभी निदेशकों को अपने निर्धारित जिलों का दौरा कर संबंधित पक्षों से बातचीत करने, उनकी समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर सुनने और मौके पर समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. गर्ग ने बताया कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य आम जनता, औद्योगिक उपभोक्ताओं, व्यापारिक संस्थानों, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों और अन्य बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का जल्द निपटारा करना, बिजली सेवाओं में सुधार लाना और लोगों से सीधा संपर्क मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार इन बैठकों के माध्यम से अधिकारियों को जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं की जानकारी मिलेगी। दौरे के बाद प्रत्येक निदेशक बैठक में उठाए गए मुद्दों, की गई कार्रवाई और लंबित मामलों की विस्तृत रिपोर्ट सी.एम.डी. को सौंपेंगे। निदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने दौरे की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, जिलों में प्राप्त जन शिकायतों और औद्योगिक शिकायतों की समीक्षा करें, लंबित मामलों के समयबद्ध समाधान के लिए फील्ड अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी करें।

डॉ. बसंत गर्ग ने आम जनता, औद्योगिक उपभोक्ताओं और व्यापारिक संस्थानों से अपील की है कि वे इन बैठकों में शामिल होकर अपनी समस्याएं और सुझाव साझा करें, ताकि बिजली सेवाओं को और अधिक प्रभावी व जनहितैषी बनाया जा सके।

उद्योगों और व्यापारिक संस्थानों की भागीदारी जरूरी: सी.एम.डी. डॉ. बसंत गर्ग

पी.एस.पी.सी.एल.के सी.एम.डी. डॉ. बसंत गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट किया है कि निगम की सेवाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचे और आम जनता, उद्योगों, व्यापारिक संस्थानों तथा औद्योगिक संगठनों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।

इसी उद्देश्य से राज्य के पांच जिलों में वरिष्ठ अधिकारी दौरा करेंगे। इनमें सी.एम.डी. डॉ. बसंत गर्ग स्वयं लुधियाना में, डायरेक्टर (कमर्शियल) हरशरण कौर त्रेहन फिरोजपुर में, डायरेक्टर (डिस्ट्रीब्यूशन) इंदरपाल सिंह बठिंडा में, डायरेक्टर (फाइनेंस) सुरिंदर कुमार बेरी जालंधर में और डायरेक्टर (जनरेशन) पुन्नरदीप सिंह बराड़ अमृतसर में बैठकें कर लोगों की राय जानेंगे और समस्याओं के जल्द समाधान के लिए आवश्यक निर्णय लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments