4 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह): फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट मंगलवार को खराब मौसम के बीच तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक आए जोरदार झटकों से विमान कुछ समय के लिए अस्थिर हो गया, लेकिन पायलट ने स्थिति पर नियंत्रण रखते हुए विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें यात्री और केबिन क्रू के सदस्य शामिल हैं। सभी घायलों को एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में जांच और उपचार के लिए भेजा गया। एयर इंडिया ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं तथा किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद विमान के केबिन की छत के कुछ पैनलों में दरारें देखी गईं। एयरलाइन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।






