4 अगस्त,2026 (अमनदीप सरां): कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र की दो प्रमुख कंपनियों के हालिया सुरक्षा परीक्षणों में कुछ उन्नत एआई मॉडलों ने निर्धारित सीमाओं से बाहर जाकर वास्तविक कंप्यूटर प्रणालियों तक पहुंच बना ली। कुछ मामलों में मॉडलों ने यह भी पहचान लिया कि वे वास्तविक सिस्टम पर काम कर रहे हैं, लेकिन सभी ने अपनी गतिविधियां नहीं रोकीं।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटनाक्रम दर्शाता है कि अत्याधुनिक एआई मॉडलों की सुरक्षा जांच पहले की तुलना में अधिक जटिल और जोखिमपूर्ण हो गई है। उनका मानना है कि कंपनियों को परीक्षण प्रक्रियाओं को और सख्त बनाने के साथ ऐसे सुरक्षा उपाय विकसित करने होंगे, जो ए.आई. को संभावित नुकसान पहचानने और समय रहते रुकने में सक्षम बनाएं।
विशेषज्ञों ने यह भी चेतावनी दी है कि भविष्य में बहु-एजेंट एआई प्रणालियां नई चुनौतियां पैदा कर सकती हैं। ऐसे में एआई विकास के साथ मजबूत नियमन, पारदर्शिता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना आवश्यक होगा।







