Thursday, August 27, 2026
HomePatialaस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की डिप्टी कमिश्नर ने की समीक्षा

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की डिप्टी कमिश्नर ने की समीक्षा

पटियाला, 5 अगस्त,2026 (बलजीत सरना): डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किए जाने वाले व्यक्तियों के पुरस्कारों से संबंधित सभी आवेदन पत्र 10 अगस्त तक अनिवार्य रूप से डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में जमा कराए जाएं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस बार जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास तथा फूड प्रोसेसिंग मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा करेंगे। उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण के बाद कैबिनेट मंत्री पंजाब पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी तथा स्काउट्स की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत परेड का निरीक्षण करेंगे, पंजाबवासियों के नाम अपना संदेश देंगे तथा मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।

डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं देने वाले व्यक्तियों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जिला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जरूरतमंदों को ट्राइसाइकिल और सिलाई मशीनें भी वितरित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि समारोह को रंगारंग बनाने के लिए विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों द्वारा गिद्धा, भांगड़ा तथा देशभक्ति गीतों पर आधारित कोरियोग्राफी प्रस्तुत की जाएगी।

बैठक में नगर निगम आयुक्त पूजा सियाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अनुप्रीता जौहल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments