Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabभाजपा का ‘डमी हाउस’ प्रदर्शन नगर निगम के खिलाफ

भाजपा का ‘डमी हाउस’ प्रदर्शन नगर निगम के खिलाफ

5 अगस्त,2026 (विशाल गुप्ता): नगर निगम में जनरल हाउस की बैठक नहीं होने और शहर के कई वार्डों में विकास कार्य रुकने के विरोध में भाजपा पार्षदों ने बुधवार को अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। पार्षदों ने नगर निगम जोन-डी कार्यालय के बाहर खुले में ‘डमी जनरल हाउस’ लगाकर मेयर और निगम कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी की। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल के नेतृत्व में करीब पौने दो घंटे चले इस प्रतीकात्मक सत्र में भाजपा के लगभग 16 पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं उठाईं।

पार्षदों ने आरोप लगाया कि शहरवासियों की लगातार शिकायतों के बावजूद निगम प्रशासन समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों से जुड़े पार्षदों के वार्डों में विकास कार्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान सफाई व्यवस्था की खराब स्थिति, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, बारिश के बाद जलभराव, टूटी सड़कों, खराब स्ट्रीट लाइटों और साफ पेयजल की कमी जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments