Wednesday, August 26, 2026
HomeNationalसी.जी.पी बनेगी प्रेशर ग्रुप, अभिजीत दीपके ने बताए संगठन के एजेंडे

सी.जी.पी बनेगी प्रेशर ग्रुप, अभिजीत दीपके ने बताए संगठन के एजेंडे

5 अगस्त,2026 (हर्षलीन सिंह): छत्रपति संभाजीनगर में सीजीपी की बैठक से पहले पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि संगठन अभी राजनीतिक दल के बजाय एक प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि देश में मीडिया और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं पर घटते भरोसे, बेरोजगारी और इथेनॉल मिश्रित ईंधन जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

सीजीपी प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि सोनम वांगचुक पार्टी के मार्गदर्शक बने रहेंगे और समय-समय पर सलाह देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के लिए सरकार से बातचीत जारी है। पार्टी प्रभावित छात्रों को कानूनी और चिकित्सा मदद भी दे रही है।

दीपके जून में अमेरिका से लौटे थे और उन्होंने NEET पेपर लीक के विरोध में युवाओं को संगठित किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments