Thursday, August 27, 2026
HomeNationalई.एम.आई. बढ़ने का खतरा टला, आर. बी.आई ने नहीं बदली ब्याज दरें

ई.एम.आई. बढ़ने का खतरा टला, आर. बी.आई ने नहीं बदली ब्याज दरें

नई दिल्ली, 5अगस्त,2026 (प्रभजोत सिंह): भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखने का फैसला किया है। आर.बी.आई. गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

रेपो रेट में बदलाव नहीं होने से होम लोन, कार लोन और अन्य फ्लोटिंग रेट कर्ज लेने वालों की ई.एम.आई.पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा। RBI ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था बेहतर प्रदर्शन कर रही है, हालांकि वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव, पश्चिम एशिया तनाव और महंगाई से जुड़े जोखिम बने हुए हैं।

केंद्रीय बैंक ने इससे पहले भी कई एम.पी.सी. बैठकों में ब्याज दरों को स्थिर रखा था। आखिरी बार दिसंबर 2025 में रेपो रेट को 5.5% से घटाकर 5.25% किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments