Wednesday, August 26, 2026
HomeNationalबंगला साहिब लंगर सेवा को 1 करोड़ का सहयोग

बंगला साहिब लंगर सेवा को 1 करोड़ का सहयोग

गुरुद्वारा बंगला साहिब की लंगर सेवा को मजबूती देने के लिए सलूजा परिवार ने दिए एक करोड़ रुपये

5 अगस्त,2026 (जगदेव सिंह जग्गी): ऐतिहासिक गुरुद्वारा बंगला साहिब की रसोई में लंगर व्यवस्था को और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से समाजसेवी सुरिंदरपाल सिंह सलूजा और उनके परिवार ने एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। इस राशि का उपयोग लंगर तैयार करने वाली नई मशीनों की व्यवस्था के लिए किया जाएगा।

सलूजा परिवार ने यह चेक दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों को सौंपा। इस अवसर पर कमेटी की ओर से सलूजा परिवार का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में कमेटी के चेयरमैन भूपिंदर सिंह भुल्लर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। जगदीप सिंह काहलों ने सलूजा परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर परिवार ने यह बड़ी सहायता दी है। उन्होंने कहा कि संगत लगातार देख रही है कि मौजूदा प्रबंधन ने गुरुद्वारों के संचालन में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में भी सेवाओं का विस्तार किया है।

काहलों ने बताया कि कमेटी द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं के तहत लोगों को किफायती दरों पर कई महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें मात्र 50 रुपये में एमआरआई और सीटी स्कैन, करीब 7 हजार रुपये में पीईटी स्कैन, बाला साहिब अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस सुविधा और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उपचार जैसी सेवाएं शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बाला प्रीतम दवाखानों के माध्यम से मरीजों को बाजार मूल्य से काफी कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। कमेटी का उद्देश्य धार्मिक सेवाओं के साथ-साथ समाज कल्याण के कार्यों को भी लगातार आगे बढ़ाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments