Thursday, August 27, 2026
HomePatialaमिशन क्लीन पटियाला' के तहत भाखड़ा नहर से ब्लॉसम्स स्कूल तक चलाया...

मिशन क्लीन पटियाला’ के तहत भाखड़ा नहर से ब्लॉसम्स स्कूल तक चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान।

पटियाला, 6 अगस्त,2026 ( राजेश कुमार) जिला प्रशासन पटियाला तथा नगर निगम के मेयर कुंदन गोगिया, आयुक्त पूजा स्याल ग्रेवाल, अतिरिक्त आयुक्त सिमरप्रीत कौर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में शहर को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन क्लीन पटियाला’ के तहत आज इनकम टैक्स रोड पर एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ‘मेरा पटियाला, मैं ही संवारां’ अभियान के स्वयंसेवकों, ब्लॉसम्स स्कूल और सेंट पीटर्स स्कूल, पटियाला के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा नगर निगम पटियाला के सहयोग से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अभियान के दौरान विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों की टीमों ने भाखड़ा नहर से लेकर ब्लॉसम्स स्कूल मोड़ तक पूरे मार्ग की गहन सफाई की। इस दौरान सड़क किनारों से लगभग 300 किलोग्राम कूड़ा-कचरा एकत्र कर तुरंत उठवाया गया। स्कूली बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सफाई अभियान में भाग लेते हुए लोगों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया।
अभियान से जुड़े सदस्यों ने बताया कि सफाई के दौरान सड़क किनारों पर कई स्थानों पर कूड़े के ढेर पाए गए। इसके अलावा यह भी सामने आया कि सड़क किनारे स्थित ढाबों और खान-पान की दुकानों पर शाम के समय शराब परोसने के लिए प्रतिबंधित सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के गिलासों का उपयोग किया जा रहा है। उपयोग के बाद इन प्लास्टिक वस्तुओं को पीछे बने गड्ढों और खुले स्थानों पर फेंक दिया जाता है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है।
‘मेरा पटियाला, मैं ही संवारां’ अभियान के सदस्यों, स्कूल प्रबंधन और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों पर चिंता व्यक्त करते हुए नगर निगम प्रशासन से संबंधित ढाबों और दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही शहरवासियों और व्यापारियों से अपील की गई कि ‘मिशन क्लीन पटियाला’ को सफल बनाने के लिए सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का पूर्ण बहिष्कार करें तथा कूड़ा केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments