Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabअकाली दल की बढ़ी राजनीतिक फंडिंग, JJP को बड़ा झटका

अकाली दल की बढ़ी राजनीतिक फंडिंग, JJP को बड़ा झटका

 7 अगस्त,2026 (विशाल गुप्ता) वित्त वर्ष 2024-25 में राजनीतिक चंदे के आधार पर पंजाब की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने 40 क्षेत्रीय दलों की सूची में 15वां स्थान हासिल किया है, जबकि हरियाणा की जननायक जनता पार्टी 26वें स्थान पर रही है।

भारत निर्वाचन आयोग को क्षेत्रीय दलों द्वारा जमा किए गए वित्तीय विवरणों के विश्लेषण के अनुसार, अकाली दल को इस वित्त वर्ष में 28 दान के जरिए कुल 4.0645 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली। यह राशि पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुनी है।

वहीं, जे जे पी की राजनीतिक फंडिंग में भारी गिरावट देखने को मिली। पार्टी को वित्त वर्ष 2024-25 में सिर्फ 0.403 करोड़ रुपये का चंदा मिला, जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा 5.717 करोड़ रुपये था।

रिपोर्ट के मुताबिक, जे जे पी को पिछले वित्त वर्ष में 245 बार चंदा मिलने की जानकारी दी गई थी, जो इस साल घटकर केवल चार रह गई। दूसरी ओर, अकाली दल को मिलने वाले दान की संख्या 133 से घटकर 28 हो गई, लेकिन कुल प्राप्त राशि में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

राजनीतिक फंडिंग के इन आंकड़ों से साफ है कि जहां शिरोमणि अकाली दल की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, वहीं जे जे पी को चंदे के मामले में बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments