Thursday, August 27, 2026
HomePunjabमानसा में 40 वर्षीय पूर्व सैनिक की मौत

मानसा में 40 वर्षीय पूर्व सैनिक की मौत

8 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह): पंजाब के मानसा जिले के गांव ख्याली चहलांवाली में एक पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। उसका शव देर रात घर से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरदूलगढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया।

बलजिंदर सिंह एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर कई बार पुलिस को 112 हेल्पलाइन के जरिए सूचना भी दी गई थी। गांव के सरपंच अमरजीत सिंह और किसान नेता बलकार सिंह ने बताया कि दोनों के बीच विवाद को खत्म कराने के लिए पंचायत और पुलिस की ओर से कई बार समझौते के प्रयास किए गए थे। इसके बावजूद उनके बीच विवाद की घटनाएं सामने आती रहती थीं। फिलहाल पुलिस बलजिंदर सिंह की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बलजिंदर सिंह अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बच्चों को छोड़ गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments