Sunday, October 11, 2026
HomeNationalप्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पदक विजेताओं का स्वागत किया

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पदक विजेताओं का स्वागत किया

10 अगस्त,2026 (अमनदीप सरां): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 7 लोक कल्याण मार्ग पर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के पदक विजेताओं की मेज़बानी की। श्री मोदी ने खिलाड़ियों से बातचीत की और उनके खेल से जुड़े अनुभवों को सुना।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां पूरे देश के लिए गर्व का विषय हैं और ये कई युवाओं को खेल अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।

श्री मोदी ने एक्स पर लिखा:

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के पदक विजेताओं की मेज़बानी करके खुशी हुई। खेलों से जुड़े उनके अनुभवों को सुना।

इनमें से हर एक ने अपने असाधारण प्रदर्शन से हमारे देश का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता कई युवाओं को प्रेरित करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments