Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaकांवड़ लेने निकले दो युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर

कांवड़ लेने निकले दो युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर

10 अगस्त,2026 (संजीव सिंगला): हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे दो युवकों की बाइक को रकबा मनका के पास संगम ढाबे के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 33 वर्षीय ज्ञानेंद्र, निवासी मंडवाला पंचकूला, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी 25 वर्षीय जितेश राज गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल जितेश को उपचार के लिए एम.एम. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कांवड़ यात्रा के चलते घटनास्थल के पास ट्रैफिक डायवर्ट किया गया था और हाईवे के एक हिस्से से दोनों दिशाओं का यातायात चल रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments