Thursday, August 27, 2026
HomePunjabबठिंडा स्कूल में छात्र से मारपीट, शिकायत दर्ज

बठिंडा स्कूल में छात्र से मारपीट, शिकायत दर्ज

बठिंडा,11 अगस्त,2026 (विशाल गुप्ता): घनैया नगर स्थित सरकारी हाई स्कूल में छठी कक्षा के 11 वर्षीय छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र के परिवार ने अंग्रेजी विषय की शिक्षिका पर बच्चे की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

परिवार के अनुसार, छात्र सागर स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता है। आरोप है कि अंग्रेजी शिक्षिका मनजीत कौर ने किसी बात को लेकर उसकी पिटाई की, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की।

वहीं स्कूल के प्रिंसिपल संजीव गर्ग ने छात्र की गंभीर पिटाई के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि बच्चा कक्षा में शरारत कर रहा था और शिक्षिका ने उसे केवल डांटकर अनुशासन में रखने की कोशिश की थी। प्रिंसिपल ने आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए जाने की बात कही।

मामले की जांच सिविल लाइंस थाना पुलिस कर रही है। सहायक थानेदार कुलविंदर सिंह की अगुवाई में छात्र और उसके परिवार के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments