10 अगस्त,2026 (प्रभजोत सिंह): के.के.आर. के ऑलराउंडर और चंडीगढ़ के क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान से शादी कर ली है। दोनों ने 7 अगस्त को पंचकूला के पिंजौर स्थित एक गुरुद्वारा साहिब में सिख रीति-रिवाजों से आनंद कारज किया।
शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। समारोह में अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, नमन धीर और युवराज सिंह समेत कई क्रिकेटर नजर आए। टीवी एक्टर जय भानुशाली भी शादी में शामिल हुए।
बताया जा रहा है कि रमनदीप और चार्ली करीब 8 साल से रिश्ते में थे। दोनों की मुलाकात 2018 के आसपास एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। चार्ली रमनदीप से करीब 7 साल बड़ी हैं।
चार्ली चौहान हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली हैं। 8 सितंबर 1989 को जन्मीं चार्ली ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया और रियलिटी शो व टीवी सीरियल्स में काम किया। वह ‘रोडीज’ समेत कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। निजी जिंदगी में उन्हें 2008 में मां और चाचा को सड़क हादसे में खोने का गहरा सदमा भी झेलना पड़ा था।






