Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabसड़क हादसे के बाद विवाद ने लिया हिंसक रूप, ‘आप’ पार्षद के...

सड़क हादसे के बाद विवाद ने लिया हिंसक रूप, ‘आप’ पार्षद के बेटे से कथित मारपीट

लुधियाना, 12 अगस्त 2026 (जगमेल सिंह ढिल्लो): लुधियाना में एक ‘आप’ पार्षद के बेटे के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना की सी.सी.टी.वी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें पहले कुछ लोगों के बीच बहस और बाद में हाथापाई होती दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक, यह विवाद सड़क पर हुए एक हादसे के बाद शुरू हुआ। पीड़ित की पहचान करण नन चहल के रूप में हुई है, जबकि उनकी मां अनीता नन चहल वार्ड नंबर 21 से पार्षद हैं। करण ने बताया कि उन्हें पंकज नाम के युवक का फोन आया था। पंकज ने बताया कि उसका एक कार सवार से विवाद हो गया है। इसके बाद करण मौके पर पहुंचे। करण के दावे के मुताबिक, वहां पहले से ही एक युवक के साथ मारपीट की जा रही थी। उन्होंने मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की बात कही और कहा कि यदि गाड़ी को कोई नुकसान हुआ है तो आपसी बातचीत से मामला सुलझाया जा सकता है। इसके बाद कथित तौर पर उन पर भी हमला कर दिया गया। करण ने आरोप लगाया कि उनके साथ आए अन्य लोगों के साथ भी हाथापाई की गई। उन्होंने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना के संबंध में शिकायत

घटना के संबंध में पीड़ित की ओर से थाना मोती नगर में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही विवाद के वास्तविक कारणों और जिम्मेदार लोगों की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। पुलिस ने कहा कि तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े पार्षद एकजुट होकर मोती नगर थाने पहुंचे। उन्होंने मांग की कि शहर में पार्षदों और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments