Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaअवैध कॉलोनियों में डेमोलिशन के दौरान कानून व्यवस्था के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट...

अवैध कॉलोनियों में डेमोलिशन के दौरान कानून व्यवस्था के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

कुरुक्षेत्र 12 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): जिलाधीश एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र के कन्ट्रोल्ड क्षेत्रों व अर्बन एरिया में जिला नगर योजनाकार अधिकारी द्वारा जब भी अवैध निर्माण व अवैध कालोनियों में तोड़-फोड़ की कार्रवाई की जाएगी, इस दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जिलाधीश विश्राम कुमार मीणा ने जारी आदेशों में कहा कि जिला नगर योजनाकार कार्यालय के पत्र के आधार पर अवैध कालोनियों व अवैध निर्माणों को तोड़ने के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखना जरूरी है, इसलिए सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के एसडीओ विनोद कुमार को कुरुक्षेत्र के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार बागवानी विकास अधिकारी शाहबाद अंकुश कांबोज को शाहबाद, डीएम हैफेड शमशेर सिंह को पिहोवा, सिंचाई विभाग के उपनिदेशक विनोद को इस्माईलाबाद, सिंचाई विभाग के उपनिदेशक राजेश को लाडवा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। यह अधिकारी अवैध कॉलोनियों पर डीटीपी के निर्देशानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments