Wednesday, August 26, 2026
HomeNationalवाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर देश ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण

वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर देश ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण

16 अगस्त,2026 (अमनदीप सभरवाल): पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और महान नेता को नमन किया।

प्रधानमंत्री मोदी से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने भी ‘सदैव अटल’ जाकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी स्मारक पर पहुंचकर वाजपेयी को याद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए उनके दूरदर्शी नेतृत्व, देशसेवा और सुशासन के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी के विचार और प्रयास आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे तथा उनकी जनकल्याण और सुशासन की सोच आज भी मार्गदर्शन देती है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वाजपेयी को राष्ट्र समर्पण, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति की महान शख्सियत बताते हुए नमन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments