कुरुक्षेत्र 17 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने कहा कि जिला रोजगार कार्यालय कुरुक्षेत्र व उपमंडल रोजगार कार्यालय पिहोवा द्वारा राजकीय गर्ल्स कॉलेज भेरियां पिहोवा के सहयोग से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए एक जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब फेयर का आयोजन 19 अगस्त 2026 को राजकीय गर्ल्स कॉलेज भेरियां पिहोवा के प्रांगण में सुबह 10 बजे किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस जॉब फेयर में 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, आईटीआई और अन्य डिप्लोमा धारक भाग ले सकते है। इस जॉब फेयर में आईसीआईसीआई बैंक, एयू बैंक, रमाया हेल्थ केयर लिमिटेड, एसबीआई जीवन बीमा, पुखराज हेल्थ केयर लिमिटेड, इंडस इंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारत पे लिमिटेड आदि कंपनियां शिरकत करेंगी और योग्य प्रार्थियों का चयन करेंगी। सभी प्रार्थी अपनी योग्यता के सभी प्रमाण पत्र साथ लेकर ही इस जॉब फेयर में लेकर आना सुनिश्चित करेंगे।






