Thursday, August 27, 2026
HomePunjabफगवाड़ा अस्पताल में आग से मचा हड़कंप

फगवाड़ा अस्पताल में आग से मचा हड़कंप

फगवाड़ा, 18 अगस्त,2026 (छत्रपाल सिंह): फगवाड़ा के प्लाई रोड स्थित सतलुज अस्पताल की चौथी मंजिल पर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग अस्पताल की छत पर रखे जनरेटरों में लगी, जिससे दो जनरेटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

जानकारी के अनुसार, जनरेटर से धुआं निकलता देख अस्पताल स्टाफ ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने के उपकरणों से काबू पाने की कोशिश की। बाद में दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

अस्पताल के डॉक्टर गुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि बिजली कट के कारण जनरेटर लगातार चल रहे थे, जिससे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग के वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments