लुधियाना, 18 अगस्त,2026 (जगमेल सिंह ढिल्लो): हलका दक्षिणी में कांग्रेस पार्टी को उस समय मजबूती मिली जब बसपा नेता सतविंदर सिंह अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। हलका प्रभारी ईश्वरजोत सिंह चीमा ने उनका स्वागत किया।
चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली से लोग निराश हैं और कांग्रेस के प्रति उनका रुझान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नए नेताओं के जुड़ने से दक्षिणी हलके में पार्टी और मजबूत होगी।
सतविंदर सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं और आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिए पूरी मेहनत करेंगे। इस अवसर पर पार्षद सतपाल लुहारा, भूपिंदर सिंह लोहारा, राहुल डुलगच और अनमोल दत्त सहित अन्य नेता मौजूद रहे।






