फ्लोरिडा, 19 अगस्त,2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): भारतीय-अमेरिकी पूर्व स्कूल प्रिंसिपल पिया डांडिया ने फ्लोरिडा के 22वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट की डेमोक्रेटिक प्राइमरी में शानदार जीत दर्ज की है। डांडिया को 68.6 प्रतिशत वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी वकील कायसी अर्ली को 31.4 प्रतिशत वोट मिले।
इस जीत के साथ नवंबर में होने वाले चुनाव में डांडिया का मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार और पूर्व मरीन कॉर्प्स वेटरन केसी असकर से होगा।
पाम बीच काउंटी में पली-बढ़ी डांडिया ने शिक्षक के रूप में करियर शुरू किया और बाद में हाई स्कूल प्रिंसिपल बनीं। उन्होंने कम आय वाले छात्रों के लिए एक हाई स्कूल की स्थापना भी की, जिसके सभी स्नातकों ने कॉलेज में प्रवेश हासिल किया।
जीत के बाद डांडिया ने मतदाताओं का आभार जताते हुए बेहतर भविष्य, कम लागत और भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने का संकल्प दोहराया।






