Wednesday, August 26, 2026
HomeNationalहोटल आग में 6 लोग घायल

होटल आग में 6 लोग घायल

कोलकाता,19 अगस्त,2026 (लछमण जीत सिंह पुर्बा): केंद्रीय कोलकाता के मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में बुधवार तड़के करीब 1:45 बजे आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में हिस्सा लिया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, घना धुआं होने के कारण दमकल कर्मियों को ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने में काफी कठिनाई हुई।

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और इमारत में कूलिंग ऑपरेशन जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की संभावना को देखते हुए तलाशी अभियान जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments