चंडीगढ़, 19 अगस्त 2026 (गुरप्रीत सिंह): मध्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट नगर ट्रैफिक लाइटों के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण चंडीगढ़ पुलिस ने वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से इस मार्ग पर आवाजाही करते समय सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
सड़क की मरम्मत होने या स्थिति सामान्य होने तक वाहन चालकों को आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी का उद्देश्य क्षतिग्रस्त सड़क वाले हिस्से पर यातायात को सुचारू बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव करना है।






