रुड़की, 22 अगस्त,2026 (छत्रपाल सिंह): उत्तराखंड के रुड़की में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसा रात करीब 10:30 बजे रुड़की-बाजूहेड़ी के बीच कांवड़ पटरी मार्ग पर हुआ।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। इसके बाद पीछे से आ रही दो अन्य बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा भिड़ीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसे में अयान (18), राजू (24) और राजीव (22) की मौत हो गई। छह घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।
दुर्घटना के बाद सड़क पर बाइक के पुर्जे बिखर गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में राहगीर घटनास्थल पर जमा हो गए






