Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabट्रेन से सफर से पहले देखें नई टाइमिंग, 9 ट्रेनों में बदलाव

ट्रेन से सफर से पहले देखें नई टाइमिंग, 9 ट्रेनों में बदलाव

फिरोजपुर, 22 अगस्त,2026 (जगदेव सिंह जग्गी): रेलवे विभाग ने नौ ट्रेनों के स्टॉपेज और परिचालन समय में मामूली बदलाव किया है। विभाग की ओर से संशोधित समय-सारणी जारी कर यात्रियों को नई टाइमिंग के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

नई व्यवस्था के तहत जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस, जम्मू तवी-बाड़मेर शालीमार मलानी एक्सप्रेस, जम्मू तवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस, जम्मू तवी-भागलपुर अमरनाथ एक्सप्रेस, जम्मू तवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस, जम्मू तवी-गोरखपुर एक्सप्रेस और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बदलाव किया गया है।

इसके चलते इन ट्रेनों के आने-जाने के समय में भी संशोधन हुआ है। यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित स्टेशन की ताजा समय-सारणी जरूर जांचने की सलाह दी गई है।

वहीं, कादियां-अमृतसर पैसेंजर ट्रेन के समय में भी 25 मिनट का बदलाव किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments